अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देहरादून में आक्रोश रैली। सड़कों पर उतरे हजारों लोग

देहरादून। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध देहरादून में आज राष्ट्रीय व्यापार संगठन के आह्वान पर गांधी पार्क से कचहरी तक आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें गौरव सेनानी संगठन, उत्तराखंड विद्वत्सभा सहित कई सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देहरादून में आक्रोश रैली। सड़कों पर उतरे हजारों लोग

सभी प्रदर्शनकारी पहले गांधी पार्क में एकत्रित हुए, उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड होते हुए कचहरी पहुंचे। जहां पर जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

आक्रोश रैली में शामिल लोगों का कहना था की बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों, घरों एवं दुकानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, उनकी हत्याएं की जा रही हैं, महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा हैं। प्रदर्शनकारियों ने भारत के राष्ट्रपति से निवेदन किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां की सरकार से वार्ता की जाए। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे दुर्व्यहार से भारत में भारी जनाक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुनिया किसी के साथ भी अमानवीय व्यवहार नहीं होना चाहिए, बांग्लादेश की घटनाओं की हम घोर निन्दा करते हैं। भारत का हिंदू बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के साथ हैं।

विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके साथ ही आक्रोश रैली को देखते हुए शहर के यातायात को डायवर्ट करना पड़ा। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *