ऋषिकेश आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी तस्करी की शराब बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश | 3 जुलाई
आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हरिद्वार से तस्करी कर लाई जा रही 7 पेटी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरे मामले में 47 पाउच देसी माल्टा शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा।
पहली कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के समीप घेराबंदी कर वाहन संख्या UK08AR6434 से कुल 7 पेटी शराब (5 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 2 पेटी बीयर) बरामद की गई। मौके से वाहन चालक अनिल कुमार पुत्र रमेश चंद, निवासी जगजीतपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई में शांति नगर बनखंडी क्षेत्र से आशीष गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता को 47 पाउच माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस अभियान में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, दीपा, रीना, तथा सिपाही सोनम और रेशमा शामिल रहे। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
