उत्तराखंड

सोमेश्वर महादेव मंदिर में 5 दिवसीय महारुद्र यज्ञका आयोजन

एकादश कुण्डीय महारुद्र का चौथा दिन। कल होगी पूर्णाहुति

ऋषिकेश। सिद्धपीठ सोमेश्वर महादेव मंदिर में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक पांच दिवसीय एकादश कुण्डीय महारुद्र यज्ञ चल रहा है। आज कार्यक्रम के चौथे दिन सोमेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 रामेश्वर गिरी जी महाराज के द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ पूजन प्रारंभ किया गया। 

प्रात: कालीन सत्र में विद्वान वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ गणेश आदि पंचांग देवताओं सहित चार वेद, सोलह स्तंभ, ध्वजा पताका, महाध्वजा, दस दिक्पाल पूजन सहित भगवान शंकर का महाभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। प्रतिदिन वेदपाठी ब्राह्मणों के द्वारा चारों वेदों का पाठ किया जा रहा है।

द्वितीय सत्र में रुद्राष्टाध्यायी के नमक चमक विधि द्वारा होमात्मक अभिषेक मंत्रों के साथ मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज एवं अन्य श्रद्धालुओं ने आहुति देकर यज्ञ में सहभाग किया।

सोमेश्वर महादेव मंदिर में 5 दिवसीय महारुद्र यज्ञका आयोजन

आज यज्ञ के चौथे दिन सुरकंडा देवी उपासक अजय बिजल्वाण ने यज्ञ मंडप में आकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कल 25 फरवरी के दिन यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

यज्ञ में मुख्य आचार्य विशालमणि भट्ट,सोमेश भट्ट, अंकित बहुगुणा, नीरज बलूनी, संदीप घनसेला, नरेंद्र भट्ट, हरिराम अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *